- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सभी अकेले लड़ेगी...महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का ऐलान
कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सभी अकेले लड़ेगी...महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का ऐलान
Posted by : achhiduniya
13 June 2021
अमरावती के तिवासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
हुए उन्होंने पूछा, क्या आप नाना पटोले को 2024 में सीएम नहीं बनाना चाहते हैं? उन्होंने
कहा कि साल 2024 में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चाहे कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन वो कांग्रेस को
साइडलाइन नहीं कर सकता। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते कांग्रेस इस गठबंधन में खुद को अलग-थलग महसूस कर रही है। इसका
ताज़ा उधारण है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का वो बयान जिसमें उन्होंने आने वाले सभी चुनाव में अकेले लड़ने
की बात कही है। पटोले ने कहा है कि
कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सभी अकेले लड़ेगी। पटोले
ने इसके साथ ही कहा, मैं कांग्रेस का राज्य प्रमुख
हूं इसलिए मैं अपनी पार्टी की बात बताऊंगा। मुझे नहीं पता
कि उन्होंने (शरद पवार) क्या कहा, लेकिन कांग्रेस ने ये स्पष्ट
कर दिया है कि हम सभी स्थानीय क्षेत्रों में अकेले लड़ेंगे। इसमें निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों है। पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद
पवार ने अपने सहयोगी दल शिवसेना की तारीफ करते हुए कहा था कि उस पर भरोसा किया जा
सकता है। पवार ने कहा,शिवसेना ऐसा दल है जिस पर
भरोसा किया जा सकता है। बालासाहब ठाकरे ने इंदिरा गांधी के प्रति अपने वचन का
सम्मान किया था। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों
में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस मुद्दे पर पटोले बेहद नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक असली पार्टी है। इस मुद्दे पर हमें किसी के
सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है अगर हमें कोई साइडलाइन करने की कोशिश कर रहा है तो वो
ऐसा नहीं कर पाएगा। कांग्रेस 2024 के चुनाव में टॉप पर रहेगी।


