- Back to Home »
- Politics »
- टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का बड़ा दाव,बीजेपी विधायक मुकुल रॉय की घर वापसी...
Posted by : achhiduniya
13 June 2021
हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़
बीजेपी में आए। अब यही सियासी घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में बीजेपी के साथ दोहराया जा
रहा है। जहां चार साल पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय वापस
टीएमसी में लौट गए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को घेरने की पुरजोर कोशिशों
में मुंह की खाने के बाद ये बीजेपी के लिए एक और बड़ा झटका है। मुकुल रॉय का जाना
बीजेपी को काफी हद तक कमजोर बनाएगा ऐसा माना जा रहा है। उसकी बड़ी वजह ये है कि
मुकुल रॉय की वजह से ही टीएमसी के कई नेता छिटकर बीजेपी का हिस्सा बन गए थे पर अब
मुकुल की घर वापसी के बाद सबके पार्टी में वापस लौटने की संभावनाएं प्रबल बताई जा
रही हैं।
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर दक्षिण
विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मुकुल रॉय की घर वापसी हो गई है। यानि वो अब टीएमसी में वापसी कर चुके
हैं। बीते शुक्रवार
को मुकुल रॉय पहले टीएमसी के दफ्तर पहुंचे। यहां वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से
मिले। उसके बाद अन्य नेताओं के साथ उनकी बंद कमरे में चर्चा हुई। इसके बाद
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी घर वापसी का औपचारिक ऐलान कर दिया। इस मौके पर
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। गौरतलब है की मुकुल राय पिछले काफी दिनों से
बीजेपी से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में
शामिल होने के बाद मुकुल रॉय की पूछपरख पहले ही कम हो गई थी। जबकि ममता के गढ़ में
बीजेपी को मजबूत बनाने का क्रेडिट मुकुल रॉय को भी जाता है। ये नाराजगी तब सारी
हदें पार कर गई जब नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मुकुल की जगह सुवेंदु अधिकारी का नाम
आगे बढ़ाया गया। हालांकि सुवेंदु अधिकारी भी बड़े नेता हैं। जिन्होंने नंदीग्राम
विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही करारी शिकस्त दी है।



