- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी...
Posted by : achhiduniya
07 August 2021
देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार हुई कोविशील्ड, भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल
इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर तैयार की कोवैक्सीन, अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना और रूस की स्पूतनिक V को अनुमति मिली है। सरकारी और निजी केंद्रों पर बड़े स्तर पर
कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए कहा अमेरिकी
फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की
कोविड-19 के खिलाफ सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में
आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। भारत में मंजूरी पाने वाली यह पांचवी
वैक्सीन है। मंडाविया ने ट्वीट किया,भारत ने अपनी टीके की टोकरी बढ़ा ली है! जॉनसन एंड जॉनसन की
सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए
मंजूरी दे दी गई है। अब भारत के पास पांच EUA वैक्सीन
हैं। उन्होंने लिखा,यह कोविड-19 के खिलाफ भारत
के संयुक्त लड़ाई के आगे बढ़ाएगा। EUA के लिए आवेदन करते वक्त कंपनी ने कहा था कि यह एक पड़ाव होगा, जो भारत और दुनिया के लोगों तक कोविड-19 सिंगल डोज वैक्सीन लाने का रास्ता तैयार करेगा। इससे पहले
कंपनी ने कहा था कि जॉनसन एंड जॉनसन के विश्व स्तर पर आपूर्ति में बायोलॉजिकल ई
बड़ी भूमिका निभाएगा। खास बात यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन की इस वैक्सीन को बेहद कम तापमान
पर रखने की जरूरत नहीं है। साथ ही यह भी
कहा जा रहा है कि वैक्सीन एक ही डोज में मरीज का इलाज कर सकती है। कंपनी ने
वैक्सीन में



