Posted by : achhiduniya 07 August 2021

ऑनलाइन बैकिंग धोखाधड़ी के चलते कई लोगो के मन में सवाल आता हैं कि क्या दूसरों को उनकी विशिष्ट पहचान संख्या यानी आधार कार्ड नंबर जानने से उन्हें कोई परेशानी हो सकती है। जितने लोगों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक किया है, वे चिंतित हैं कि क्या उनका बैंक खाता किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा हैक किया जा सकता है जिसे उनके आधार नंबर के बारे में पता है। आधार कार्ड धारकों को एक 
यूनिक 12 डिजिट आधार संख्या मिलती है जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी की जाती है। इसमें व्यक्ति की सभी संवेदनशील जानकारी होती है और इसलिए धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों के लिए अधिक संवेदनशील है। यूआईडीएआई (UIDAI) ने इस सवाल का जवाब दिया है और लोगों को सूचित किया है कि यह सच नहीं है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरह सिर्फ आपका एटीएम कार्ड नंबर जानने से कोई एटीएम मशीन से पैसे नहीं 
निकाल सकता है। उसी तरह सिर्फ आपका आधार नंबर जानने से कोई आपका बैंक अकाउंट हैक नहीं कर सकता है और न ही पैसे निकाल सकता है। यूआईडीएआई ने कहा कि अगर आप बैंकों द्वारा दिए गए अपने पिन / ओटीपी किसी दूसरे से शेयर नहीं करते हैं तो आपका बैंक खाता सुरक्षित है। केवल आधार नंबर का उपयोग बैंकिंग या किसी अन्य सेवा के लिए नहीं किया जा सकता है। वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनने से रोकने के लिए यूआईडीएआई उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर को लॉक और अनलॉक करने के लिए एक 
विशेष सुविधा दिया है। यह नया ‘lock and unlock your Aadhar number’ सुविधा किसी को भी आपके आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग नहीं करने देगी क्योंकि वर्चुअल आईडी प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। अगर आप अपने आधार कार्ड को लॉक करना चाहते है तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर एक SMS भेजें, जिसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। एसएमएस आपके आधार कार्ड नंबर के अंतिम चार अंकों के बाद GETOTP होना चाहिए। एक बार जब आपको ओटीपी मिल जाए, तो LOCKUID फॉर्मेट में एक और एसएमएस और उसके बाद अपने आधार कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक और छह अंकों का ओटीपी भेजें। एक बार पहले दो स्टेप पूरे हो जाने के बाद यूआईडीएआई आपके आधार कार्ड नंबर को लॉक कर देगा जिसके बाद आपको उसी के लिए एक कंफर्मेशन मैसेज भी मिलेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -