- Back to Home »
- State News »
- जाति आधारित जनगणना व एनडीए से एलायंस पर सीएम नितीश कुमार कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
09 August 2021
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनगणना पर कहा कि वे चाहते हैं जाति
आधारित जनगणना हो। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीएम कार्यालय में 4 अगस्त को
पत्र पहुंचा दिया गया है,लेकिन अभी तक कोई भी जवाब नहीं
आया है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक बार जाति आधारित जनगणना
होगी तो जातिगत संख्या पता चलेगी और लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। नीतीश
ने कहा कि जातिगत जनगणना की बात 1990 से ही हमारे मन में है। अब इस संबंध में
केंद्र सरकार को निर्णय लेना
है। नीतीश
बोले कि यदि प्रधानमंत्री समय देंगे तो मिलकर अपनी बात रखेंगे। वहीं
विपक्ष का भी कहना है कि हमारे साथ वे पीएम से मिलकर इस संबंध में कहेंगे।
उन्होंने कहा कि ये समाज के हित में है। नीतीश ने जानकारी दी कि इससे पहले कर्नाटक
में ऐसा किया गया था। अब दूसरे राज्यों में लोग अपने तरीके से कर रहे हैं। बिहार
के लिए भी हम जातिगत जनगणना का मुद्दा फिर उठाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम
चाहते हैं कि पहले पूरे देश के स्तर पर ये हो। उत्तर प्रदेश में जेडीयू के चुनाव
लड़ने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी राय साफ कर दी। उन्होंने सीधे
तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि
उनका एनडीए से एलायंस नहीं होता है तो उनकी
पार्टी इसे अलग से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नेशनल एक्सीक्यूटिव मीटिंग
में भी ये बात सामने आई थी। इस पर कह दिया गया है कि आप लोग इस पर बैठ कर निर्णय
कर लीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग इस बात को देख रहे हैं। गौरतलब है
कि इससे पहले जदयू के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
ने भी इसी बात को कहा था। उन्होंने कहा था कि मैंने मणिपुर और यूपी में पार्टी
नेताओं के साथ चर्चा की है। हम एनडीए के भागीदारों के साथ चर्चा करेंगे, अगर वे हमें इन राज्यों में भागीदार नहीं बनाते हैं, तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।


