- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- गूगल मैप बताएगा यात्रा में कितने टोल नाके व कितना देना होगा टोल टैक्स...?
Posted by : achhiduniya
25 August 2021
अकसर जब आप किसी यात्रा पर निकलते हैं, तो रास्ते में बहुत सारे टोल गेट देखकर आप हैरान रह जाते हैं।
गूगल मैप्स आपको इस बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम है कि आपका कुल टोल
कितना खर्च होगा और आपके रास्ते में कितने टोल गेट आएंगे, तो आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आप टोल गेटों से भरी उस सड़क
को लेना चाहते हैं या नहीं। ये फीचर यूज़र्स का समय बचाने में भी
मदद कर सकता है।
इस फीचर के बारे में गूगल ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है,लेकिन एंड्रॉयड पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल मैप्स
प्रीव्यू प्रोग्राम मेंबर्स को नेविगेशन के जरिए रास्ते में आने वाली सड़क,पुल और टोल टैक्स की पूरी जानकारी देगा। गूगल मैप्स प्रीव्यू
प्रोग्राम मेंबर्स के एक सदस्य ने बताया कि गूगल मैप्स रास्ते में आने वाले सभी
टोल टैक्स की सही जानकारी प्राप्त कराता है। इसमें यूज़र्स द्वारा मार्ग का चयन
करने से पहले ये यूज़र को पूरा मैप
जाएगा। गूगल मैप्स एक अपडेट पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपनी ट्रिप को बेहतर
तरीके से प्लान करने में मदद करेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मैपिंग ऐप अब आपको
बताएगा कि किन सड़कों पर टोल गेट हैं और आपको टोल टैक्स के रूप में कितना भुगतान
करना होगा। ये फीचर अभी कथित तौर पर शुरुआती चरण में है, और ये अनुमान लगाना जल्द बाजी होगी कि ये फीचर सभी देशों में कब
तक उपलब्ध होगा। ये अभी स्पष्ट नहीं है कि गूगल इस फीचर को कैसे लागू करने



