- Back to Home »
- Discussion »
- ईंट से ईंट बजा दूंगा अगर...अपनी ही पार्टी कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू ने दी चेतावनी
Posted by : achhiduniya
27 August 2021
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को उन्हें फैसले
करने की आजादी देनी चाहिए और वह सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस राज्य की सत्ता में
अगले 20 साल बनी रहे। उनका कहना है कि उन्होंने इसको लेकर रूपरेखा तैयार की है।
उन्होंने अमृतसर में एक सभा में कहा,पार्टी
आलाकमान को निर्णय लेने की आजादी देनी चाहिए, अन्यथा
मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, ईंट से ईंट बजा दूंगा। दूसरी
तरफ, कांग्रेस का कहना है कि पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुख
कांग्रेस के मापदंडों और संविधान के दायरे में रहकर फैसले करने के लिए
स्वतंत्र
हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने
कहा कि अगर राज्य इकाई के प्रमुख फैसले नहीं करेंगे, तो कौन
करेगा। उनकी इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं देखूंगा कि सिद्धू ने किस संदर्भ में यह टिप्पणी की है। वह
पंजाब कांग्रेस के सम्मानीय अध्यक्ष हैं। अगर प्रदेश अध्यक्ष फैसले नहीं करेंगे तो
कौन करेगा। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली की जम्मू-कश्मीर से जुड़ी
विवादित पोस्ट पर रावत ने कहा कि
माली ने कहा है कि उन्होंने निजी हैसियत से यह
बोला था और इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है, ऐसे में
यह मामला खत्म हो गया है। रावत ने एक सवाल के जवाब में भी यह कहा कि माली को हटाने
के बारे में फैसला सिद्धू को करना है कि क्योंकि यह नियुक्ति कांग्रेस की ओर से
नहीं की गई है। उन्होंने कहा,कोई भी व्यक्ति जो
जम्मू-कश्मीर और दूसरे संवेदनशील मुद्दों पर कोई ऐसा बयान देता है जिससे देश के
लोगों की संवेदनाओं को चोट पहुंचती है तो हम उसकी निंदा करते हैं। सिद्धू के
सलाहकार ने जो कहा है कि उसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है।


