Posted by : achhiduniya 12 September 2021

देश की सुरक्षा में बॉर्डर पर फौजी जवान होते उनमे रैंक के आधार पर पद अधिकार जिम्मेदारिया निर्धारित होती है उसी तरह भारत में 28 राज्‍यों के पास अपनी-अपनी पुलिस फोर्स है और ऐसे में सैलरी का सिस्‍टम भी अलग-अलग है। भारत में कुल पुलिस कर्मियों की संख्या लाखों में है। हर राज्‍य की पुलिस फोर्स की तय यूनिफॉर्म को पहनने के लिए लोग जी-जान मेहनत करते हैं। कड़ी मेहनत के बाद 

कोई इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में सेलेक्‍ट होकर ऑफिसर बनता है और कोई जवान# कांस्टेबल:- पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल एक शुरुआती पोस्‍ट है और हर कॉन्‍स्‍टेबल की यूनिफॉर्म पर कोई भी बैज या फिर स्‍टार नहीं होता है। बैज या स्‍टार न होने के बाद भी यह सबसे महत्‍वपूर्ण पोस्‍ट होती है और कॉन्‍स्‍टेबल को भी अपने सीनियर ऑफिसर की तरह ही ड्यूटी को पूरा करना होता है।# हेड कांस्टेबल:- कांस्टेबल से एक रैंक होता है हेड कॉन्स्टेबल का होता है। इनकी 

यूनिफॉर्म पर काले रंग की पट्टी होती है जिस पर पीले रंग की दो पट्टी लगी होती है। हालांकि कई राज्यों की पुलिस की वर्दी हेड कॉन्‍स्‍टेबल की यूनिफॉर्म अलग होती है। कई जगह लाल रंग की चौड़ी पट्टी पर तीन काली पट्टी लगी होती हैं।# सीनियर पुलिस कॉन्स्टेबल:- कॉन्‍स्‍टेबल और हेड कॉन्‍स्‍टेबल से ऊपर का पद, सीनियर पुलिस कॉन्स्टेबल होता है। इनके बैज की जगह पर काले रंग की पट्टी होती है,जिसके ऊपर से पीले रंग की भी पट्टी होती है,लेकिन कुछ राज्यों में बैज पर लाल रंग 

की पट्टियां रहती है। # असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर:- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी ASI, और ये रैंक, हेड कॉन्स्टेबल के बाद होती है। इनकी वर्दी पर एक लाल और नीली पट्टी के साथ एक स्टार भी लगा होता है।# सब इंस्पेक्टर:- ASI के बाद सब इंस्पेक्टर की रैंक होती है और ये ऑफिसर रैंक मानी जाती है। पुलिस का सब-इंस्‍पेक्‍टर, आर्मी के सूबेदार के बराबर होता है। सब इंस्‍पेक्‍टर की यूनिफॉर्म पर लाल और नीली रंग की पट्टी लगी होती है और 2 स्टार लगे होते हैं।

# इंस्‍पेक्‍टर:- इंस्पेक्टर किसी भी थाने का इंचार्ज होता है और पूरा थाना, इंस्पेक्टर के अंडर होता है और उसका आदेश मानता है। इंस्‍पेक्‍टर किसी भी थाने की सर्वोच्‍च पोस्‍ट होती है। इनकी वर्दी पर एक लाल और नीली स्ट्रिप होती है जिस पर तीन स्टार लगे होते हैं। # डिप्‍टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP):- डिप्‍टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या जिसे आप DSP के नाम से भी जानते हैं। डीएसपी किसी भी राज्‍य की पुलिस के प्रतिनिधि के तौर पर होता है। इनकी वर्दी पर एक लाल और खाकी रंग का बैज होता है जिस पर कोई भी कोई भी स्ट्रिप नहीं होती है बैज पर तीन स्टार लगे होते है।# असिस्‍टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ 

पुलिस (ASP):- डीएसपी से एक रैंक ऊपर होता है, असिस्‍टेंट सुपरिंटेंडेंट टेंट ऑफ पुलिस। इन्‍हें एडिशनल डिप्‍टी कमिश्‍नर भी बोलते हैं। एएसपी की वर्दी पर सिर्फ अशोक का स्तम्भ होता है। IPS की परीक्षा पास करने के बाद ये ऑफिसर की पहली रैंक होती है। इसी रैंक के तहत किसी IPS ऑफिसर की पुलिस ट्रेनिंग होती है। ये पद सेना के कैप्‍टन के बराबर होता है। इसके अलावा एडीशनल सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस की यूनिफॉर्म भी कुछ ऐसी ही होती है।# सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस:- सुपरिंडेंटेंट ऑफ पुलिस ASP से ऊपर की रैंक है। जो डिप्‍टी कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) और एसपी के तौर पर भी जाने जाते हैं। नाम 

से भी जाने जाते हैं। इनकी वर्दी पर अशोक का स्तम्भ और और एक स्टार लगा होता है.# सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस(SSP):- एसपी से एक रैंक ऊपर होती है,सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या SSP की पोस्‍ट।  इन्‍हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है। ये बड़े शहरों में तैनात होते है और इनके तहत पूरा जिला होता है। इनकी वर्दी पर एक अशोक का स्तम्भ और 2 स्टार लगे होते हैं। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(DIG) :- एसएसपी से एक रैंक ऊपर होती है,डीआईजी की पोस्‍ट। इन्हे पुलिस उपमहानिरक्षक भी कहते है। इनके बैज पर आईपीएस IPS लिखा होता है और अशोक के स्तम्भ के साथ तीन स्टार भी रहते हैं। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG):- डीआईजी से एक रैंक ऊपर होता है इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी आईजीपी का पद। इन्हें पुलिस महानिरक्षक के नाम से भी जाना जाता है। इनकी वर्दी पर एक तलवार और स्टार रहता है और बैज में आईपीएस लिखा होता है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -