- Back to Home »
- State News »
- मुंबई बलात्कार की घटना पर MH -CM उद्धव ठाकरे ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक दिए सख्त आदेश..
Posted by : achhiduniya
12 September 2021
![]() |
{File Photo} |
एक महीने में चार्ज
शीट दायर करने का निर्देश। मुख्यमंत्री ने साकीनाका में महिला पर हुए
बलात्कार के मामले में एक महीने के भीतर जांच को पूरी कर आरोपपत्र दायर करने को
कहा है। इसी तरह दूसरा अहम निर्देश उन्होंने यह दिया कि रविवार को ही इस मामले में
विशेष सरकारी अभियोक्ता नियुक्त करके मामला फास्ट ट्रैक में चलाने की व्यवस्था की
जाए। मुख्यमंत्री ने यह दिया कि जिन ठिकानों में
महिलाओं की सक्रियताएं हैं, वहां पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाए।
जहां
पर महिलाओं पर हमले होने की आशंका हो और जहां उन्हें संरक्षण की आवश्यकता
लगती हो वहां पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए। चौथा निर्देश उन्होंने यह दिया कि हर
पुलिस स्टेशन में महिला अधिकारी को शामिल किया जाए और निर्भया टीम तैयार की जाए। मुख्यमंत्री
ने पुलिस अधिकारियों से कहा रास्तों पर बेसहारा और अकेली महिला मिले तो उसे तुरंत सुरक्षित
स्थानों पर पहुंचाएं। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा जिन व्यक्तियों पर
महिलाओं के
साथ यौन शोषण या अत्याचार का केस दर्ज है या जिन व्यक्तियों की ऐसी पृष्ठभूमि पाई
गई है, वैसे लोगों पर लगातार नज़रें रखी जानी चाहिए। सीएम उद्धव ठाकरे
ने पुलिस अधिकारियों को और बेहद अहद निर्देश यह दिया कि अपराध को रोकने के लिए और
अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज काफी कारगर है। ऐसे में अहम ठिकानों
पर ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।