Posted by : achhiduniya 07 September 2021

बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील पर जबर्दस्त ताने मारे हैं। नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना का डर दिखा कर जनता को घर बैठाने के बहाने खोज रहे हैं। राज्य में कोरोना से 1 लाख 57 हजार लोगों की मौत हो गई। ना ऑक्सीजन मिलता है, ना बेड्स मिलते हैं, ना दवाइयां हैं, ना वैक्सीन सही से दी जा रही है। फिर ये क्या स्वास्थ्य सेवाओं की बात करते हैं। नारायण राणे सिंधुदुर्ग में 9 सितंबर को होने जा रहे नए एयरपोर्ट के उद्घाटन किए जाने की घोषणा कर रहे थे। 
गौरतलब है की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मंदिर खोलने को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज भले ही मंदिर बंद हैं,लेकिन कोरोना काल में जो बेहद ज़रूरी है, उन स्वास्थ्य के मंदिरों (अस्पतालों) को हम खोल रहे हैं। भगवान सिर्फ मंदिरों में नहीं होते हैं। वे डॉक्टरों के रूप में अस्पतालों में होते हैं। ज्यादा से ज्यादा ऐसे देवताओं (डॉक्टरों) को इनके मंदिरों (अस्पतालों, कोविड सेंटरों) में बैठाने की हमारी कोशिशें जारी है। जनता हमें ज़रूर आशीर्वाद देगी। 
चरणबद्ध तरीके से खोलेंगे मंदिर के दरवाजे, पहले कोरोना को दरवाजे से भगा देंमुंबई से सटे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के अलग-अलग उपक्रमों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलना चाहिए, ठीक है, मानता हूं,लेकिन उससे पहले ज़रूरी है कि आपके इलाके में अस्पताल खुले रहें। मंदिर बंद होने पर भी हमने अस्पताल के रूप में आरोग्य मंदिर खोले हैं, खोल रहे हैं। आज यह सबसे ज्यादा ज़रूरी है। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा आरोग्य मंदिर बंद करके उनके बगल में मंदिर खोलूं? फिलहाल कोरोना काल में जनता की जान को जोखिम से बचाने वाले स्वास्थ्य केंद्रों का खुला रहना ज़्यादा ज़रूरी है। मंदिर भी ज़रूर खोलेंगे। चरणबद्ध तरीके से हम संस्थाओं को खोल रहे हैं। धीरे-धीरे स्थितियों को देखकर मंदिर भी ज़रूर खोलेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -