- Back to Home »
- State News »
- किसानों का बकाया बिजली बिल माफ कटे कनेक्शन बहाल PB-CM बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने किया ऐलान
Posted by : achhiduniya
20 September 2021
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
में ऐलान किया कि किसानों के बिजली के बकाया बिल माफ़ होंगे। कटा कनेक्शन बहाल
किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हड़तालें ख़त्म करें, उनकी सब मांगों पर जल्द गौर करूंगा। यही नहीं पंजाब के नए सीएम
ने केंद्र सरकार से कृषि क़ानूनों को रद्द करने का आग्रह किय़ा है। चन्नी ने कहा कि
पुलिस आम लोगों को तंग नहीं करेंगी।
अफ़सर लोगों की हर शिकायत सुनेंगे। आज ही आदेश
जारी हो जाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है, मुख्यमंत्री या कैबिनेट नहीं। पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही सरकार काम
करेगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए बहुत अच्छ
काम किए हैं। हम उनके कामों को आगे बढ़ाएंगे।