- Back to Home »
- State News »
- रेस्तरां आदि आधी रात तक दुकानें रात 11 तक खुली रहने की अनुमति दी महाराष्ट्र सरकार ने....
Posted by : achhiduniya
19 October 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में
महाराष्ट्र कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की थी, इसमें रेस्तरां और दुकानों के समय को बढ़ाने पर विचार किया
गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक राज्य में कोरोना रोगियों
की संख्या में कमी आ रही है। इसके आधार पर प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी जा
रही है। महाराष्ट्र सरकार ने
मंगलवार को दुकानों को रात 11 बजे तक और रेस्तरां और
भोजनालयों को आधी रात खुले रहने की अनुमति दे दी है। राज्य में कोरोना महामारी का खतरा कम हुआ है और कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। हालांकि अधिकारियों को डर है कि
सीमित समय के कारण त्योहारी सीजन में अधिक भीड़ होगी, इससे बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पहले सोमवार को सरकार
ने घोषणा की थी कि
22 अक्टूबर से मनोरंजन पार्कों
को फिर से खोला जा सकेगा। राज्य के सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि जिला
अधिकारी अगर इसे सही मानते हैं तो नियमों में बदलाव किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के लिए वैक्सीन की
उपलब्धता पर केंद्र के साथ समन्वय बनाने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा है कि
केंद्र से मंजूरी मिलते ही बच्चों को टीका लगाने की योजना तैयार दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थम गई है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना
हुआ है। ऐसे समय में मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग
का पालन करना सहित कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। मुख्यमंत्री
के हवाले से बताया गया था कि 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों और
थिएटरों को खोला जा रहा है। मनोरंजन
पार्कों में खुली जगहों पर सभी की अनुमति देने का फैसला किया गया है। बयान में कहा गया है कि रेस्तरां और दुकानों
में काम के घंटों को बढ़ाने की लगातार मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश बनाने को कहा गया है।