- Back to Home »
- State News »
- 2 बहनो के साथ पढ़ने पर एक की फीस माफ करे प्राइवेट स्कूल.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
02 October 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने लोकभवन में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में कहा कि निजी स्कूलों में अगर दो
बहनें एक साथ पढ़ रही हैं उनमें से एक की फीस माफ हो अगर निजी स्कूल नहीं करते तो
सम्बंधित विभाग ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने का काम करें। कोई जरूरत मंद
बच्चा छूटने न पाए। जिला स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं। इसके साथ ही
सरकारी
विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान योगी ने कहा कि
आज हम सबके लिए आजादी के आन्दोलन के दो महान योद्धाओं की जयंती मनाने का दिन है।
मैं गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करता हूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। सीएम योगी ने कहा कि हम सब आजादी
का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह हम सबके लिए आत्म अवलोकन का अवसर है कि हम सबने
इस देश के विकास के
लिए अपना कैसा और कितना योगदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया।
यह अब एक मिशन बन गया। मैंने खुद देखा है कि यूपी के 38 जिलों में दिमागी बुखार से हर साल सैकडों मासूम दम तोड़ रहे थे,लेकिन प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की वजह से उनकी प्रेरणा
से 38 जिलों में दिमागी आ 97% नियंत्रित
हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी महामारी का हम सब सामना कर
रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री के प्रयासों से हम सबने आत्म निर्भर भारत की अवधारणा
के साथ,एक जनपद एक उत्पाद जैसी योजनाओं से कामगारों को रोजी रोटी से
वंचित नहीं होना पड़ा।


