- Back to Home »
- State News »
- परंपरागत शराब बनाने और बेचने पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा सीएम शिवराज सिंह चौहान
Posted by : achhiduniya
05 October 2021
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब आदिवासी महुआ और ताड़ी की शराब बनाकर बेच सकेंगे
और उन पर किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं होगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि नई
आबकारी नीति में सरकार यह प्रावधान करेगी ताकि परंपरागत शराब बनाने और बेचने पर
कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं शराब का समर्थन नहीं
करता, लेकिन परंपरा के लिए अगर आदिवासी शराब बनाते या पीते
हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आदिवासी सम्मेलन के लिए मंगलवार को
मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले पहुंचे थे। झाबुआ से लगे हुए जिले
अलीराजपुर की जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके चलते वहां आचार संहिता
लगी हुई है। झाबुआ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई कामों का भूमि पूजन
किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासियों पर दर्ज हुए
छोटे केस वापस लिए जाएंगे। चौहान ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सड़कें नहीं दी, सिंचाई नहीं दी, जितने हमने स्कूल कॉलेज खोले, उतने कांग्रेस ने कभी नहीं खोले।
मध्य प्रदेश में
आदिवासी बच्चों के लिए स्कूल और आश्रम शाला खोले जा रहे हैं। एडमिशन
उच्च शिक्षण संस्थाओं में होगा तो फीस सरकार भरेगी। यह कार्यक्रम सिर्फ कार्यक्रम नहीं है ये गरीब
ट्राइबल की जिंदगी बदलने का अभियान शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि
कांग्रेस ने 50 साल से अधिक राज किया, लेकिन उन्होंने जनजातीय बाहुल्य


