Posted by : achhiduniya 03 October 2021

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक  वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहली बार एक बड़े पैमाने का रिएक्टर विकसित किया है जो सूर्य के प्रकाश और पानी जैसे स्रोतों का उपयोग करके पर्याप्त मात्रा में हाइड्रोजन का उत्पादन कर सकता है। भारत मे सूरज की रोशनी और पानी की कमी नहीं है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये तकनीक आने वाले समय मे साफ ऊर्जा को पाने में काफी मददगार साबित होगी। दरअसल भारत ने 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा का लक्ष्य रखा है, जिसके लिये सरकार ऐसे 
नये उपायों पर फोकस कर रही है, जो उसे इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करें। इस रिएक्टर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के एक स्वायत्त संस्थान नैनो विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी) मोहाली के डॉ. कमलकन्नन कालीसम और उनकी टीम ने तैयार किया है। टीम ने जानकारी दी है कि सूरज की रोशनी और पानी का इस्तेमाल कर ये रिएक्टर 8 घंटे में 6.1 लीटर हाइड्रोजन का उत्पादन करने में सक्षम है। टीम ने इसके पेंटेट के लिये आवेदन 
कर दिया है। मंत्रालय की रिलीज के मुताबिक फिलहाल इस तकनीक से प्राप्त हाइड्रोजन के इस्तेमाल से दूर दराज के इलाके में फ्यूल सेल के माध्यम से बिजली उत्पादन, हाइड्रोजन स्टोव और छोटे गैजेट्स को बिजली देने जैसे काम किये जा सकते हैं। हालांकि टीम का मुख्य लक्ष्य ऐसे रिएक्टर की मदद से आने वाले समय में ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक व्हीकल को पावर देना है। भारत सरकार लगभग सभी योजनाओं में निजी क्षेत्र को साथ लेकर चल रही है। सरकार रिसर्च को मदद देती जिससे नई तकनीक का विकास हो बाद में इनके कमर्शियल प्रोडक्शन में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिये निजी क्षेत्रों की क्षमता का इस्तेमाल किया जाता है। उत्पादन बढ़ने से क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर होता है, वहीं एक्सपोर्ट्स के जरिये नये अवसर भी खुलते हैं। बड़े पैमाने पर उत्पादन के शुरू होने पर रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। कोरोना संकट से लेकर कई अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं तक में सरकार ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिये निजी क्षेत्र को साथ जोड़ा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -