- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मुंबई साकीनाका दुष्कर्म की घटना के बाद सक्रिय हुई “निर्भया स्क्वॉड”
Posted by : achhiduniya
14 October 2021
मुंबई पुलिस की निर्भया
स्क्वॉड अपनी गश्त और पेट्रोलिंग उन तमाम इलाक़े में
पहुँचकर लड़कियों के लिए सुरक्षा कवच बनने की कोशिश में हैं जो, महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध को लेकर संवेदनशील इलाक़े हैं। महिलाओं
और लड़कियों की सुरक्षा के लिए यह स्क्वॉड हर इस उस गली, नुक्कड़, चौल या स्लम तक पहुँच रही है
जो, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न, यौन शोषण जैसे मामले के लिए संवेदनशील इलाक़े हैं। दरअसल, साकीनाका में दुष्कर्म की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने महिलाओं
की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम
उठाते हुए प्रत्येक थाने में निर्भया स्क्वॉड
बनाया गया है जो नवरात्रि के दौरान अपनी गश्त बढ़ा चुकी है। स्क्वॉड में एक महिला
पीएसआई या एएसआई रैंक की अधिकारी, एक महिला कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल है। सहायक पुलिस
निरीक्षक वैशाली वामन बोरसे बताती हैं,हम
महिलाओं-लड़कियों से मिलकर जागरूक कर रहे हैं कि लोग कैसे महिलाओं के साथ अत्याचार
करते हैं। ऑनलाइन फ़्रॉड वगैरह कैसे हो रहा है, अपनी
आवाज़ हीं दबाएं नहीं बल्कि बताएं, शिकायत
करें। हमने नम्बर दिया है वहां शिकायत करें, वीडियो
भेजें। इलाक़े के ऐसे क्रिमिनल का भी हम डिटेल निकाल रहे हैं। निर्भया स्क्वॉड की गश्त और ऐसी काउंसिलिंग से लड़कियों और
महिलाओं में सुरक्षा को लेकर हिम्मत बंधी है।