- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- इस दिशा से आती चींटिया देती है शुभ संकेत...
Posted by : achhiduniya
25 October 2021
चींटियों को अनाज आदि देना शुभ होता हैं। इसके अलावा घरों में
काली रंग की चीटियों का आना शुभ माना जाता है और उन्हें भोजन देना पुण्य काम
माना जाता है। वास्तु में इन अलग अलग रंगों वाली चीटियों के आगमन के कई सांकेतिक अर्थ हैं। अगर चीटियां घर में ऊपर की ओर चढती दिख रही हैं तो
इसका मतलब है कि आपके घर में शुभ कार्य होने वाला है और यह विकास और प्रगति का
संकेत माना जाता है। जब कि अगर वे नीचे की ओर उतर रही हैं तो इसे घाटे का संकेत
माना जाता है। अगर घर के अंदर काली चीटियां नजर
आ रही हैं तो इसका मतलब है कि आपकी
जिंदगी में धन और सुख जल्द ही आने वाला है। ऐसे में अगर आप काली चीटियों को खाना
खिलाते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। यदि चीटियां चावल के बर्तन से निकल रही हैं
तो ये शुभ संकेत है। ये धन आगमन का संकेत होता है। मानते हैं कि ऐसा होने पर
आर्थिक तंगी दूर होती है और अन्न से घर भरा रहता है। अगर घर में लाल चीटियां नजर आ
रही हैं तो ये अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि भविष्य में परेशानियां, विवाद और धन खर्च हो सकता है। अगर लाल
चीटियां मुंह में अंडा
लेकर घर में नजर आएं तो यह संकेत शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके घर में कुछ
कार्य प्रगति पर है। अगर काली चीटियां घर में उत्तर या दक्षिण दिशा से आती हैं तो
यह शुभ संकेत है जब कि पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हैं तो आपके घर में बुरी खबर आ
सकती है। पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं।