- Back to Home »
- Tours / Travels »
- IRCTC देगी कंवीनियंस फीस से होने वाली आधी आमदनी केंद्र सरकार को...
Posted by : achhiduniya
28 October 2021
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने बताया कि अब टिकट बुकिंग पर कंवीनियंस फीस से होने वाली आधी आमदनी को रेल
मंत्रालय के साथ 50 फीसदी के बराबर अनुपात में साझा किया जाएगा। अभी तक IRCTC कैटरिंग और टूरिज्म से होने वाली आय ही रेलवे के साथ
साझा करती आई है। IRCTC ने बताया कि रेल मंत्रालय के साथ
राजस्व साझा करने का नया मॉडल 1 नवंबर 2021 से लागू हो जाएगा। इसके बाद कंपनी रेल
टिकट की बुकिंग पर वसूली जाने वाली कंवीनियंस फीस से हुई आमदनी भी
भारतीय रेलवे के
साथ साझा करेगी। IRCTC सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसे रेल मंत्रालय की
तरफ से ट्रेन के टिकटों की बुकिंग, ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों
पर कैटरिंग सर्विस और यात्रियों को बोतलबंद पेयजल सुविधा मुहैया कराने का अधिकार
दिया गया है। भारतीयय रेलवे की सहयोगी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म
कॉरपोरेशन (IRCTC) अब टिकट बुकिंग पर कंवीनियंस फीस से होने
वाली आधी आमदनी केंद्र सरकार को देगी।