- Back to Home »
- Discussion »
- जालियावाला बाग कांड जैसी स्थिति यूपी लखीमपुर घटना पर बोले NCP प्रमुख शरद पवार
Posted by : achhiduniya
05 October 2021
मीडिया से बातचीत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, चाहे यह केंद्र की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार, वह थोड़ी भी संवेदनशील नहीं है। जिस प्रकार की स्थिति
जालियावाला बाग में पैदा की गई थी, उसी
प्रकार की स्थिति हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं। आज नहीं तो कल उन्हें इसकी
भारी कीमत चुकानी ही पड़ेगी। रविवार को हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। लखीमपुर घटना
की जालियावाला कांड से तुलना करते हुए उन्होने कहा कि लोग भाजपा को उसकी सही जगह दिखा देंगे और पार्टी को
लखीमपुर घटना की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिंसा को किसानों पर हमला करार देते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने कहा कि
केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर इसकी जिम्मेदारी बनती है और लोग भाजपा
को उसकी सही जगह दिखा देंगे। घटना में हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए पवार ने
किसानों को आश्वासन दिया कि विपक्ष उनके साथ खड़ा है और वह जल्दी ही कोई फैसला
लेगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा,मैं उन्हें
बता देना चाहता हूं कि वे किसानों की आवाज को कुचलने
में कामयाब नहीं हो पाएंगे। पूरे देश के किसान एकजुट हैं और वे सरकार में बैठे
लोगों द्वारा सत्ता के इस दुरूपयोग के खिलाफ संघर्ष करेंगे। राकांपा प्रमुख ने भाजपा सरकारों पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और कहा कि वे तो किसानों की मौत पर दुख प्रकट करने के लिए भी तैयार नहीं
हैं। उन्होंने सांसदों, मुख्यमंत्रियों
समेत विपक्षी नेताओं को लखीमपुर जाने से रोकने पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में उनके मौलिक अधिकारों की हत्या करने जैसा है। पवार
ने कहा,यह एक या दो दिन किया जा सकता है,लेकिन
यह लंबे समय तक नहीं चल सकता।


