- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers , State News »
- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या में 12 लाख दीप प्रज्वलित करने का अध्याय...
Posted by : achhiduniya
03 November 2021
अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश
के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख
दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप
जगह-जगह जले हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और डॉ राम मनोहर लोहिया अवधविश्वविद्यालय
ने संयुक्त रूप से अयोध्या में दीपोत्सव 2021 के
दौरान दीयों का सबसे
बड़ा प्रदर्शन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सरयू
घाट पर अद्भुत और बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा है कि
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों
को बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है।
12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख
दीपक प्रज्जवलित किए गए हैं। इस आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड
रिकॉर्ड्स की एक टीम भी अयोध्या पहुंची थी।