- Back to Home »
- Politics »
- जनता माफ नहीं करेगी,प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर मंहगाई वार..
Posted by : achhiduniya
03 November 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,त्यौहार का समय है। महंगाई से आम जन
परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्योहार से पहले महंगाई कम करने की
बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2 रुपये घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं
करेगी। प्रियंका गांधी का यह
बयान ऐसे समय आया है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें
सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये के पार है,जबकि डीजल 98 रुपये से ऊपर बिक रहा है। मुंबई में
पेट्रोल और डीजल की कीमत 115.85 रुपये और 106.62 रुपये प्रति लीटर है। 1 नवंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की
कीमतों में 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, सरसों तेल में भी तेजी देखी जा रही है। दिल्ली
के रिटेल मार्केट में 21 अक्टूबर को सरसों तेल की कीमत 190 रुपये प्रति लीटर
थी, जो एक नवम्बर को बढ़कर 208 रुपये प्रति लीटर हो गई। इस हिसाब से
पिछले दस दिनों में सरसों तेल 18 रुपये महंगा हुआ। पेट्रोल-डीजल का दाम एक महीने में 8 से 9 रुपये प्रति लीटर
बढ़ चुका है। सब्जी और खाद्य तेल भी ऊंचे भाव पर बिक रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर
सरकार को घेरते हुए कहा कि त्योहार का समय है और महंगाई से आम आदमी परेशान है। जनता
माफ नहीं करेगी।