- Back to Home »
- Discussion »
- सरकार को 26 नवंबर तक की मोहलत दी किसान नेता राकेश टिकैत ने कही यह बात
Posted by : achhiduniya
01 November 2021
पिछले साल 26 नवंबर से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ
किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हैं और आंदोलन करते हुए तीनों कानूनों को वापस लेने
की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच भी करीब एक
दर्जन राउंड में बैठकें हो
चुकी हैं,लेकिन
उसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा लेकिन समाधान अभी तक
नहीं निकल सका है। किसान नेता राकेश टिकैत ने दो दिनों के अंदर यह दूसरी चेतावनी
दी है। कल उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि
अगर किसानों को
जबरदस्ती हटाया गया तो हम सरकारी ऑफिसों को अनाज मंडी बना देंगे। टिकैत ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने बैरिकेड के
साथ उनके टेंट भी उखाड़ने की कोशिश की है, लेकिन
दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और दावा किया है कि किसी भी किसान
के टेंट को नहीं हटाया गया है। टिकैत ने केंद्र सरकार को 26 नवंबर
तक की मोहलत देते हुए नया अल्टीमेटम