- Back to Home »
- Crime / Sex »
- अनिल देशमुख गिरफ्तार 6 नवंबर तक ED की कस्टडी में...
Posted by : achhiduniya
02 November 2021
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ की वसूली के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस मामले की जांच ED ने शुरू की थी। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को
करीब 13 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने
गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद आधी रात बाद करीब सवा 1 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व अनिल देशमुख ने सोमवार को दावा
किया कि निहित स्वार्थों द्वारा
एक झूठी कहानी बनाई गई कि वह मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में प्रवर्तन
निदेशालय के सामने पेश होने से बच रहे हैं। देशमुख ने
सोमवार को ED के कार्यालय में जाने के बाद एक बयान में दावा किया, कुछ निहित स्वार्थों द्वारा एक गलत कहानी, एक गलत धारणा बनाई जा रही है, कि मैं
प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने से बच रहा हूं। निस्संदेह, इस तरह का प्रचार बिल्कुल निराधार है। परमबीर सिंह का नाम लिए
बिना उनकी आलोचना करते हुए देशमुख ने कहा कि बेईमान व्यक्ति स्वयं भ्रष्टाचार के कई रैकेट में शामिल हैं। देशमुख ने कहा, पुलिस आयुक्त का उच्च पद संभालने वाला प्रमुख व्यक्ति अब एक