- Back to Home »
- State News »
- बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती के साथ सरकारी कर्मचारियों के DA में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देगी चरणजीत सिंह चन्नी सरकार
बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती के साथ सरकारी कर्मचारियों के DA में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देगी चरणजीत सिंह चन्नी सरकार
Posted by : achhiduniya
01 November 2021
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की चन्नी ने मीडिया से
बातचीत में कहा,हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन
रुपए प्रति यूनिट की कमी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए दिवाली का
एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला
तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए एक
सर्वेक्षण के अनुसार, लोग सस्ती बिजली चाहते थे। मुख्यमंत्री
ने दावा किया है कि देश में यह सबसे कम बिजली का रेट होगा जो यहां लागू हो रहा
है।
उन्होंने कहा,इस फैसले के बाद 100 यूनिट
तक बिजली का दर 4.19 रुपए से घटकर 1.19 रुपए हो जाएगी, वहीं 100-300 यूनिट
तक बिजली का रेट 7 रुपए से घटकर 4.01 रुपए और ऊपर यूनिट जाने पर बिजली का दर 5.76 रुपए प्रति यूनिट होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री
चन्नी ने कहा,दिवाली के मौके पर मैं राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक तोहफा
देना चाहता था। उन्हें आज तक ऐसा तोहफा नहीं मिला होगा। मेरे मुख्यमंत्री बनने से
पहले से ही कर्मचारी हड़ताल पर थे। मैंने आज सुबह उनसे बात की