- Back to Home »
- Politics , State News »
- फडणवीस के बम फोड़ने के बयान पर बोले उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
01 November 2021
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक पहले भी अपने
पुराने मामलों के कारण इस्तीफा देने के मजबूर किये गए थे। अब मैं उनके खिलाफ फिर
से कागजात लाऊंगा। उनकी ईंटों का पत्थरों से जवाब देंगे। आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जब देवेंद्र फडणवीस
को अपने आरोप वापस लेने पड़े। मैं इस बारे में सिनेमाई तरीके से नहीं कहूंगा कि पिक्चर
अभी बाकी है'
आदि. यह मेरे लिए सिनेमा नहीं है। मलिक पर निशाना
साधते हुए कहा कि जिनके अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध हैं, उन्हें मेरे बारे में नहीं बोलना
चाहिए। मैं नवाब मलिक के
अंडरवर्ल्ड के सम्बन्धों का सबूत साथ दूंगा। मैं दीपावली खत्म होने का इंतजार कर
रहा हूं। वह केवल एनसीबी पर दबाव बना रहे हैं और अपने दामाद के खिलाफ चार्जशीट को
कमजोर बनाने के लिए उन्होने दीवाली के पहले दिन एक छोटा पटाखा जलाया है, लेकिन मैं दीवाली के बाद एक बम फोडूंगा। जिन लोगों के
अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, वे मुझ पर कमेंट न करें। फडणवीस
ने कहा,जब मैं सबूत दूंगा, तो वे
कार्रवाई योग्य होंगे। नवाब मलिक को सीएम से नीरज गुंडे के बारे में भी पूछना
चाहिए। नीरज गुंडे का हमसे रिश्ता सच है, लेकिन
नीरज गुंडे खुद सीएम उद्धव जी के करीब हैं। उद्धव से मिलने मुझसे
ज्यादा नीरज
गुंडे गए हैं और नीरज भी मुझसे ज्यादा बार मातोश्री गए हैं। मैं शीशे के घर में नहीं
रहता, हिंदी में कहते हैं, ख़िसियानी
बिली खंबा नौचे। देवेंद्र फडणवीस के दिवाली के बाद बम फोड़ने की बात पर उद्धव
ठाकरे ने पलटवार करते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा कि,कुछ लोग कह रहे हैं कि दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे,लेकिन मैं तो इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि पाकिस्तान में बम
कब फूटेगा?
राजनीतिक पटाखों के लिए दिवाली की ज़रूरत नहीं
है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वर्षा बंगले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए
कहा।