Posted by : achhiduniya 22 November 2021

राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति {डीएसजीएमसी} एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कंगना 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख कर जानबूझकर सिखों को उकसाने का काम कर रही हैं। सिरसा ने कहा कि वह इस सम्मान की पात्र नहीं हैं। वह भारत की मूल भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं, जो सभी के लिए सद्भाव और 
अच्छाई पर आधारित है। सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों, सिखों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए कंगना से पद्मश्री सम्मान को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। सिखों के एक संगठन ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सोमवार को मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले संगठन ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का आग्रह किया 
था। डीएसजीएमसी के मुताबिक, कंगना सांप्रदायिक तौर पर नफरत फैलाने के अलावा एक धार्मिक समुदाय को निशाना बना रही हैं और लगातार किसानों तथा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कथित रूप से देशद्रोही और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर सिख संगठन ने शनिवार को कंगना के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। खार पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति {डीएसजीएमसी} से एक शिकायत प्राप्त हुई और वह 
इस पर गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता एवं डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इसमें डीएसजीएमसी ने उल्लेख किया कि कंगना ने जानबूझकर और इरादतन किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित किया और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी भी 
करार दिया। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने 1984 और उससे पहले हुए नरसंहार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से एक सुनियोजित कदम के रूप में बताया। अधिकारी ने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ बहुत अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, यहां तक कि उन्होंने कहा है कि सिखों को उनके (इंदिरा गांधी के) जूतों के नीचे कुचल दिया गया था। इसमें यह भी कहा गया कि उनकी ओर से दिया गया यह बयान 

सबसे अपमानजनक और तिरस्कारपूर्ण है, जिसने दुनिया भर में सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। डीएसजीएमसी ने कंगना के खिलाफ धारा 295 (ए) और भारतीय दंड संहिता की अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ताकि भविष्य में वह अपनी कुटिल और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार न फैला पाएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -