- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Discussion »
- किसान आंदोलन समाप्ति के अंतिम पड़ाव की ओर,जाने सरकार और किसान के बीच पत्राचार की बात
Posted by : achhiduniya
07 December 2021
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता
कुलवंत सिंह संधू ने कहा, हमारी लगभग सभी मांगें मान ली
गई हैं। केंद्र की तरफ से किसानों की मांगों पर विचार वाला पत्र हमें मिल चुका है।
हमारे बीच आज एक आम सहमति बनी है। अंतिम निर्णय कल किया जाएगा। बता दे की संयुक्त किसान मोर्चा देश के 40 किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है और नए कृषि कानूनों के
खिलाफ इसी की अगुआई में आंदोलन चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बीते शनिवार को सरकार के बातचीत के लिए 5 सदस्यीय पैनल बनाया था। पैनल एमएसपी पर
कानूनी गारंटी, मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा जैसी बातों पर बातचीत के लिए
बनाया गया था।
संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि
केंद्र सरकार ने उन्हें चिट्ठी भेजी है। हालांकि मोर्चा की तरफ से सरकार को कल
जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा,हम
सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे। हमें सरकार की तरफ से प्रपोजल मिला है। अब
किसान नेताओं के मन में भी सवाल हैं। ये मुद्दे केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। हम
तब तक आंदोलन वापस नहीं लेंगे जब तक किसानों
के ऊपर से मुकदमे वापस नहीं लिए जाते।
एक संयुक्त किसान मोर्चा नेता ने कहा, हम
लोगों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। वहीं एमएसपी पर बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी ने कहा, हम कमेटी में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधित्व भी चाहते हैं। हम चाहते हैं कि संयुक्त किसान
मोर्चा के नेता किसानों के प्रतिनिधि के तौर पर कमेटी
में मौजूद हों। केंद्र सरकार के खत पर संयुक्त किसान मोर्चा में एक आम राय बन चुकी है। केंद्र सरकार के प्रपोजल में थोड़े-बहुत
अंतर किए जा रहे हैं। जल्द ही ज्यादा जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दी जाएगी।