Posted by : achhiduniya 21 December 2021

फिक्स्ड डिपॉजिट{FD }करवाते वक्त किसी तरह की लापरवाही बरती जाए और नियमों का पूरा अध्ययन न किया जाए तो बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एफडी को बहुत सुरक्षित माना जाता है इसलिए लोग इसमें निवेश करते हैं। एफडी कराते वक्त इस बात पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लें कि आपको कितनी अवधि के लिए एफडी करानी है। ज्यादा ब्याज के लालच में लंबी अवधि की एफडी से बचेंगे तो बेहतर रहेगा। यह ध्यान रखें कि एफडी मेच्योर होने से पहले अगर आप उसे तोड़ते हैं तो आपको पेनल्टी देनी पड़ेगी।
कम-कम पैसों वाली ज्यादा एफडी रखें। कम कीमत वाली एफडी रखना ज्यादा अच्छा विकल्प है। बजाय बड़ी रकम का फिक्स्ड डिपॉजिट रखने के। हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी ऐसी परेशानी आवश्य आती है जब उसे एक साथ बड़ी रकम की जरूरत होती है। ऐसे समय में आप कोई एक एफडी तोड़कर पैसों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आपकी दूसरी एफडी चलती रहेंगी। इससे आपको अलग-अलग एफडी की ब्याज दरें भी प्राप्त होती रहेंगी। फिक्स्ड डिपॉजिट पर होने वाली ब्याज आय पर इनकम टैक्स स्लैब के मुताबिक टैक्स लगता है। एफडी पर कमाया गया ब्याज अगर एक वित्तीय वर्ष में 10 हजार 

रुपए से ऊपर है, तो उस ब्याज पर टीडीएस डिडक्शन होगा। यह कुल कमाए गए ब्याज का 10% होगा। सीनियर सिटीजंस के लिए ये सीमा 50 हजार रुपये की है,अगर आपकी आय टैक्सेबल रेंज से कम है, तो आप एफडी पर टीडीएस डिडक्शन नहीं होने देने के लिए बैंक को फॉर्म 15G और फॉर्म 15H सब्मिट कर सकते हैं। बैंक में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का विक्लप था। कुछ बैंक में अब आप मासिक विड्रॉल भी कर सकते हैं। एफडी पर लोन भी लिया जा सकता है। एफडी की वैल्यू का 90% तक लोन लिया जा 

सकता है।  अगर एफडी की कीमत 1.5 लाख रुपए है तो आपको 1 लाख 35 हजार रुपए तक लोन मिल सकता है। एफडी पर लोन लेने पर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 1-2 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा,अगर आपकी एफडी पर 4% ब्याज मिल रहा है तो आपको 5 से 6 % ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। देश के अधिकांश बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एफडी पर 5 से 6% तक की ब्याज दर देते हैं।  जबकि कई प्राइवेट बैंक या स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 7.5% तक की सालाना ब्याज दर की पेशकश करते हैं। जहां तक पैसों के सुरक्षित रहने का सवाल है तो निजी बैंकों में आपका पैसा पूरी तरह से 
सुरक्षित है। प्राइवेट बैंक में भी जमा राशि पर 5 लाख रुपए तक बीमा मिलता है। इसका मतलब है कि बैंक के डिफॉल्ट करने की स्थिति में हर ग्राहक को DICGC के जरिए अधिकतम 5 लाख रुपए का बीमा मिलेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -