Posted by : achhiduniya 22 December 2021

साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। यह निडर और बेखौफ होती है। बेखौफ इंसान इस बात की फिक्र नहीं करता कि दूसरा उसके बारे में क्या सोचता है। वह अड़ोस-पड़ोस को देख कर नहीं चलता। वह यह नहीं सोचता कि उसके इस कदम का परिणाम क्या होगा। डर कर जीना उसके लिए सबसे बड़ी हार है और हार को कभी जीतते नहीं देता। संकटों का सामना करके ही मंजिल मिलती है। जीवन में हार कर बैठना कायर लोगों की निशानी है। आशाएँ शुभ निशानी हैं। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प और 
आशावादी होने की आवश्यकता है। आशावादी व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माण स्वयं करता है। आज जो परिस्थिति है उससे हार न मान कर अच्छे परिणामों के लिए परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। स्वावलंबी व्यक्ति को दूसरे के सहारे की आवश्यकता नहीं रहती। वह अपने प्रयास से सफलता पा लेता है। उसे अपने ऊपर विश्वास रहता है। वह भाग्य के सहारे नहीं रहता है। वह किसी भी कार्य को असंभव नहीं समझता। वरन आगे बढ़ कर हर मुश्किल हरा कर अपनी 
मंजिल को पाता है। वह प्रयत्न करना कभी नहीं छोड़ता। कर्तव्य, मर्यादा व सत्य का पूर्ण निष्ठा से पालन करना ईमानदारी है। ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है। ईमानदार होना लोगों का हम पर विश्वास बनाए रखने में मदद करता है। झूठे लोगों पर कोई जल्दी भरोसा नहीं कर पाता है। ईमानदारी जीवन में हमें सब कुछ उम्मीद के अनुसार देती है। वहीं एक झूठ किसी भी को बर्बाद कर सकता है। किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए यह आवश्यक है कि रिश्ता दिल से निभाया जाए न कि बोझ समझकर। साथी की अगर कोई बात 
पसंद नहीं है या उसे समझ नहीं पा रहे हैं,तो इस डर से कि अगर मैंने कुछ कहा तो दूसरे को बुरा लगेगे ये सोचने पर स्पष्ट रूप से अपनी बात कहकर उस समस्या का समाधान करें। स्पष्ट बात किसी को कुछ क्षण के लिए बुरी लग सकती है,लेकिन सुनने वाला भी यह जानता है कि मन में कुढ़ने की जगह स्पष्ट रूप से बात कह कर समस्या का समाधान कर लेना अधिक अच्छा होता है। किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए यह आवश्यक है कि जैसे हम अपने परिवार के साथ रिश्ते निभाते हैं उसी प्रकार अपने साथी के परिवार के साथ भी रिश्ते निभाएँ।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -