Posted by : achhiduniya 23 January 2022

श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड अध्याय में राम भक्त हनुमान की महिमा और शक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया है। उनका सागर पार करना, सीताजी से मुलाकात करना और लंका को जला कर रावण के दर्प का दलन करना, इन सभी कृत्यों के जरिए हनुमान जी की शक्ति दर्शाई गई है। यह अध्याय पाठ करने वालों में आत्मविश्वास का संचार करता है। कलिकाल में हनुमान जी सबसे जाग्रत देवता हैं। 
जो कि 'सुंदरकांड' का पाठ करने से अति प्रसन्न होते हैं।  इसलिए इस अध्याय की महिमा इतनी ज्यादा है। सुंदरकांड में रावण द्वारा हरण की गई माता सीता के खोज अभियान का वर्णन है। दरअसल माता सीता का हरण करने वाले रावण की लंका तीन पर्वतों (त्रिकुटाचल) पर बसी हुई थी। जिसमें से तीसरे पर्वत का नाम सुंदर पर्वत था। जहां स्थापित अशोक वाटिका में रावण ने माता सीता को रखा था। यहीं पर हनुमान और सीताजी की भेंट हुई थी। यह मुलाकात रामचरित मानस का सबसे अहम हिस्सा है। इसलिए इस पूरे अध्याय का नाम सुंदरकांड रखा गया। जब तुलसीदास रामकथा लिख रहे थे। तब भगवान श्रीराम के मानसिक प्रभाव से उन्होंने हनुमान जी को प्रभु श्रीराम के समान शक्तिशाली और सामर्थ्यवान बता दिया। तुलसी दास दिन भर में जितनी भी 

रामकथा लिखते उसे रात्रि में पढ़ने और संशोधन करने के लिए हनुमानजी को सौंप देते थे,लेकिन ये अध्याय देखने के बाद हनुमान क्रोधित हो गए कि  भक्त को स्वामी के समान प्रतापी कैसे बता दिया? हनुमान जी सुंदरकांड को नष्ट करने ही वाले थे कि श्रीराम पधारे और उन्होंने कहा कि हनुमान! ये अध्याय तुलसी ने मेरे ही आदेश से लिखा है। मैं चाहता हूं कि रामकथा में तुम्हारी महिमा का वर्णन सबसे प्रमुखता से हो,जिसके बाद हनुमानजी नतमस्तक हो गए। प्रभु आप कह रहे हैं तो यही सही है। अब आपके आदेश से  मुझे मानस में 'सुंदरकांड' सर्वाधिक प्रिय रहेगा। शनिवार या मंगलवार को 'सुंदरकांड' का पाठ दिलाता है इच्छित फल। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने वालो के कष्ट हरने के लिए हनुमान जी हमेशा तत्पर रहते हैं। ये है इसके पाठ की विधि:- पाठ करने से पहले भक्त को स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए।  नजदीक के मंदिर जाकर या घर में हनुमान 
जी की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें और उनके सामने कंबल या कुशा का आसन लगाकर बैठ जाएं। हनुमान जी को फूल-माला, तिलक, चंदन, बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें।  यदि हनुमान मंदिर में पाठ कर रहे हैं तो चमेली के तेल में मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। यह दीपक सरसों के तेल या घी का भी हो सकता है। भक्तराज हनुमान का मानसिक आह्वान करें। भगवान गणेश, महादेव, राम लक्ष्मण सीता, गुरू और पितरों का भी आह्वान करें। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ शुरु करें। पाठ संपन्न होने के बाद आरती करें और चढ़ाया हुआ प्रसाद छोटे बच्चों को बांट दें। इसके बाद आपका इच्छित कार्य जरुर पूर्ण होगा। 'सुंदरकांड' का पाठ कोर्ट कचहरी, पारलौकिक बाधा, शत्रुबाधा, पदोन्नति आदि कार्यों में इच्छित फल प्रदान करता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -