- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- “हम दो हमारे दो”जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो... भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह
Posted by : achhiduniya
11 February 2022
होशंगाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद ने मांग उठाई
कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ताकि दो बच्चों की नीति को देश में लागू किया
जा सके। लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। उदय प्रताप सिंह ने शून्यकाल में कहा कि
देश में जनसंख्या बढ़ने के कारण आवासों, सड़कों
और अन्य सभी संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देश की
भौगोलिक स्थिति 135 करोड़ लोगों को संभालने के लायक नहीं है
तो अगले
कुछ साल में क्या होगा। देश में अभी कई ऐसे राज्य हैं जिनमें स्थानीय निकाय चुनाव
लड़ने आदि जैसी विशिष्ट चीजों के लिए यह नियम पहले से लागू है। राजस्थान में यदि
किसी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चे हैं, तो उसे
स्थानीय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसी तरह से दो से अधिक
बच्चों वाले लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोकने का एक समान प्रावधान गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में
मौजूद है। सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में दो संतान की नीति लागू करने की मांग उठाई है।