- Back to Home »
- Politics »
- प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा कार्यकर्ता को अपनी पार्टी का घोषणापत्र 'भारती विधान' सौपा...
Posted by : achhiduniya
05 February 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तर प्रदेश के रोड शो दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं से सामना हुआ। प्रियंका ने
कार से झुककर उनसे बातचीत की और अपनी पार्टी का घोषणापत्र थमाया। रोड शो के दौरान
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी और योगी के जयकारे
लगाने शुरू कर दिए। योगी और मोदी नारे सुनकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने
वाहन से नीचे झुकती है और उनके रोड शो का विरोध करने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता से
बात
करने लगती है। हालांकि ज्यादा शो-शराबे के कारण बातें कुछ समझ नहीं आई लेकिन
प्रियंका बात करते हुए अपनी पार्टी का घोषणापत्र 'भारती
विधान' उन्हें सौंपती है। पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषणापत्र
लेने से मना कर दिया लेकिन भीड़ में से एक शख्स ने घोषणापत्र को स्वीकार कर लिया। इस
घटना के बाद रोड शो फिर शुरू हो जाता है। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के
मद्देनजर प्रियंका गांधी जिले के इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस
उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए अलीगढ़ में थीं। उन्होंने शहर में घर-घर
जाकर संपर्क कार्यक्रम भी किए।