- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी ने की कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की घोषणा...
Posted by : achhiduniya
06 February 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल
गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय पंजाब का निर्णय है। पंजाब के लोगों, अपने उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं
और युवाओं वर्किंग कमेटी के लोगों से पूछा। पंजाबियों ने हमें बताया कि हमें एक
ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गरीबों को समझ सके। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को एक जनसभा में
घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था,आम तौर पर हम
मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करते हैं, लेकिन
अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं, तो हम
एक चेहरे का भी चयन करेंगे, लेकिन हम कांग्रेस
कार्यकर्ताओं
से सलाह लेंगे, वे फैसला करेंगे। एक कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए राहुल ने ऐलान किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस का मुख्यमंत्री
चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि चन्नी जी से मैंने बात की और उनसे पूछा आपके पापा
क्या करते हैं। चंन्नी जी गरीब घर के बेटे हैं और गरीबी को समझते हैं, गरीबी से निकले हैं। चंन्नी जी मुख्यमंत्री बने तो आपने नोट
किया होगा कि आपको इनमें अहंकार दिखा? थोड़ा भी? नहीं। मुख्यमंत्री हैं और जनता के बीच जाते हैं,लेकिन, कभी आपने प्रधानमंत्री को या
योगी जी को जनता की मदद करते हुए देखा? वो लोग
राजा है। चन्नी जी मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं, पंजाब
की सेवा करने आये हैं। राहुल गांधी का ये ऐलान एक टेलीपोल के बाद हुआ
है, जिसमें लोगों से कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव करने
को कहा गया था। कांग्रेस का यह तरीका अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी द्वारा
चलाए गए कैंपेन की तरह की माना गया था, जिसका
कई लोगों ने मजाक भी बनाया था। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से
पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी
में चल रही तकरार के बीच टेलीपोल कराया ये घोषणा की गई है। वहीं इस विधानसभा चुनाव
में चन्नी को दो
विधानसभा क्षेत्रों से नामांकित किया गया है, जिससे पार्टी द्वारा उनके पक्ष में होने की अटकलें लगाई जा रही
थीं। इससे पहले आज, सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि हर कोई राहुल गांधी के
फैसले का पालन करेगा। निर्णय के बिना कुछ भी महान हासिल नहीं किया गया। पंजाब को
स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाश राहुल जी का हार्दिक स्वागत। सभी उनके
निर्णय का पालन करेंगे।