- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस करारी हार के बाद 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा...
Posted by : achhiduniya
17 March 2022
कांग्रेस उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रदेश
के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वन टू वन मुलाकातों का
सिलसिला चल रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में राज्य विधानसभा चुनाव में
पार्टी की करारी हार को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार
विमर्श कर रही है। इस क्रम में उन्होंने नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। प्रियंका
की
इस बातचीत में चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी
की रणनीति पर भी गहन चर्चा कर रही है। प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ
नेताओं के साथ सामूहिक रूप से यहां गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित कांग्रेस के वार रूम
में समीक्षा बैठक में गहन मंत्रणा की। प्रियंका गांधी राज्य विधान सभा के चुनाव के
नतीजों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के बाद अब वरिष्ठ नेताओं एवं