Posted by : achhiduniya 23 March 2022

हुसैनीवाला फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज शहीदी दिवस है और सभी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मान ने कहा कि आज हम एक एंटी करप्शन नंबर जारी करने जा रहे हैं। 9501200200 यह हमारा नम्बर है। अगर आपको कोई रिश्वत मांगने के लिए कहता है
,आप मना मत कीजियेगा। आप रिकॉर्ड करके इस नम्बर पर साझा कर देंगे और जानकारी हम तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे इसके लिए पंजाब के लोगों के समर्थन की जरूरत है। मान 
ने एक वीडियो संदेश में लोगों को याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सत्ता में आई थी,तब लोगों से भ्रष्ट अधिकारियों के ऑडियो या वीडियो मुहैया करने को कहा गया था। उन्होंने दावा किया, इससे दिल्ली में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो गया। उन्होंने कहा, मैं आपको गारंटी देता हूं कि हमारा कार्यालय इसकी पड़ताल करेगा और कोई भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। साथ 
ही उन्होंने यह भी वादा किया कि वह अपने राज्य को लोगों को प्रताड़ित नहीं होने देंगे। गौरतलब है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 17 मार्च को ऐलान किया था कि उनकी सरकार 23 मार्च को राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी करेगी,ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर सकें। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान की घोषणा 
का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया और अब मान तथा उनके मंत्री पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा,भ्रष्टाचार एक दीमक की तरह है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर लोग व्हाट्स ऐप करके भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी से नहीं बनते भारतीय नागरिक बॉम्बे हाइकोर्ट की बड़ी टिप्पणी।@ SIR विवाद पर ओवैसी का बयान-इस प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे कई असली वोटर्स के नाम।@ सोनिया गांधी पर बीजेपी का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम-दस्तावेज जारी।@ पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, असीम मुनीर को बताया सड़कछाप आदमी।@ उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी।@ विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी। @ PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी, सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक।@ सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरा तोड़फोड़ केस में हुई थी FIR @ बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर।@ बिहार में एक और BJP नेता के पास 2 वोटर ID कार्ड, तेजस्वी के नए खुलासे से हड़कंप।@ संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का मिला अवॉर्ड, सांसद अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित।@ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प।@ मध्य प्रदेश-मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, प्रेमी मयूर से रचाई शादी।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -