- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मंत्रालय में मंत्री के पास अब सीधे अपनी शिकायत लेकर जा सकेगी आम जनता
Posted by : achhiduniya
19 May 2022
कोरोना के चलते बीते 16 मार्च 2020 से मंत्रालय
में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति
घटाकर 50 फीसदी तक कर दी गई थी। कोरोना के मामले नियंत्रण में आने के बाद अधिकांश
दफ्तरों को फिर से खोल दिया गया लेकिन मंत्रालय के दरवाजे आमजन के लिए अभी भी बंद
रहे। हालांकि कोरोना काल में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए
गार्डन गेट पर जनता के निवेदन स्वीकारने के लिए एक खिड़की बनाई गई थी। हालांकि
दूर-दराज से आने वाले लोगों
को असुविधा होती थी। 9 मई को मंत्रालय ने नोटिस जारी
कर 18 मई से मंत्रालय में आम लोगों को
प्रवेश देने की अनुमति दे दी। अब लोग सीधे अपनी शिकायत लेकर मंत्री के पास जा सकते
हैं। कोरोना से पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दिन पांच हजार से सात हजार लोग
मंत्रालय में आते थे। 18 मई से यह सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। मंत्रालय में
एंट्री के लिए फिर से पुराना विजिटर पास मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। यह
पास प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर दो बजे के बाद जारी किया जाएगा। बुजुर्गों को
दोपहर 12 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति होगी। एंट्री पास बनाने के लिए कुल 10
खिड़कियां
बनाई गई हैं। मंत्रालय के खुलते ही पहले दिन करीब 2600 लोगों ने एंट्री
ली, यह तब हुआ जब सरकार ने मंत्रालय के आम जन के लिए खोले जाने से संबंधित
कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया था। एक अधिकारी ने कहा कि यदि ऐसा होता तो संभवत: और
अधिक लोग यहां आते। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में निश्चित ही मंत्रालय आने
वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी।