Posted by : achhiduniya 19 June 2022

अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करने वालों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए रविवार को जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित 'सत्याग्रह' में हिस्सा लेने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं की जान लेने के साथ ही सेना को भी खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और युवाओं के लिए नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की और साथ ही उन्हें कांग्रेस पार्टी के पूर्ण समर्थन का 
आश्वासन भी दिया। सभी सांसदों, सीडब्ल्यूसी सदस्यों और एआईसीसी पदाधिकारियों ने भी इस विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया। प्रियंका गांधी ने अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से कहा कि आपसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। मैं आपको बताना चाहती हूं, आप अपनी आंखें खोलिए तथा फर्जी राष्ट्रवादियों एवं फर्जी देशभक्तों को पहचानिए। पूरा देश और कांग्रेस आपके संघर्ष में 

आपके साथ है। उन्होंने हरिवंशराय बच्चन की कविता अग्निपथ की पंक्तियां उद्धृत करते हुए युवाओं से दृढ़ता एवं शांतिपूर्वक संघर्ष करने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि इस कविता के शीर्षक को योजना का नाम दिया गया है, जो युवाओं को बर्बाद कर देगी। यह योजना सेना को तबाह कर देगी। इस सरकार की मंशा को पहचानिए। आपके संघर्ष में पूरा देश आपके साथ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से तथा सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इस सरकार को गिराइए। 
सत्याग्रह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और युवाओं के लिए नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रियंका ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं को मार डालेगी, सेना को खत्म कर देगी। कृपया इस सरकार की मंशा देखें और इसे गिराएं। ऐसी सरकार लाओ जो देश के लिए सोचती हो, और देश की संपत्ति की रक्षा करे। मैं आपसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आग्रह करती हूं। विरोध करें, लेकिन रुकें नहीं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -