Posted by : achhiduniya 19 June 2022

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा युवाओ को रोजगार देने वाली अग्निपथ योजना का  देश में चल रहे विरोध के बीच सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि चार साल बाद जब अग्निवीर भारतीय सेना में अपनी सेवा समाप्त करेंगे, तो उनके सामने क्या क्या विकल्प होंगे। सेना ने कहा कि न सिर्फ उनकी आगे की नौकरी के लिए केंद्र सरकार के पुलिस बलों और राज्य सरकार के पुलिस बलों में वरीयता मिलेगी बल्कि कई अन्य तरह की भी सुविधाएं दी जाएगी, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन भारतीय सेना की 
बुनियाद है। चार साल में अग्निवीर जो अनुशासन सीखेंगे, उसके दम पर उन्हें कई तरह के बेहतर विकल्प मिलेंगे। सेना ने कहा, हम रोजाना जिम जैसा ट्रेनिंग करते हैं। 6 महीने बाद जब औपचारिक प्रशिक्षण खत्म हो जाएगा, तब भी हम ऑन जॉब ट्रेनिंग देते रहेंगे। उन्हें हाई टेक्नोलॉजी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जब वे सेना से बाहर आएंगे तो एक अनुशासित व्यक्ति के रूप में निकलकर सामने आएंगे। सेना में 4 साल की सेवा समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार के पैरामिलिट्री फोर्स में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा असम रायफल में भी अग्निवीरों के 

लिए 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 4 साल बाद जब कोई युवा भारतीय सेना से निकलेंगे तो उन्हें 12वीं का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ़ हायर एजुकेशन ने भी कहां है कि इन्हें 12वीं करवाएंगे। कुछ ही दिनों में हम बता देंगे उनके लिए किस तरह का विकल्प है। अगर कोई आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहता है तो 12वीं के सर्टिफिकेट से वे किसी भी कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। हाउसिंग और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन काम करने वाले पीएसयू में भी अग्निवीरों को लेने पर काम चल रहा है। चार 

साल बाद सेना से निकलने के बाद अगर कोई अग्निवीर अपना व्यवसाय करना चाहे तो उनके लिए बैंक रियायती दर पर लोन देगा। अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में 3 साल की अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी। पहले बैच के लिए यह पांच सालों के लिए होगी क्योंकि पहले बैच में भर्ती के लिए 3 साल की छूट है। 4 साल बाद अग्निवीरों के लिए कोस्ट गार्ड, रक्षा मंत्रालय में सिविलियन पोस्ट और सभी डिफेंस पीएसयू के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण तो मिलेगा ही इसके अलावा 2 साल की आयुसीमा में भी छूट दी जाएगी।
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -