Posted by : achhiduniya 12 June 2022

बीसीसीआई की एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह शेखावत ने सट्टेबाजी को वैध करने का सुझाव दिया है। राजस्‍थान के पुलिस महानिदेशक रह चुके शेखावत ने कहा है कि हमें मैच फिक्सिंग कानून लाने की जरूरत है,अगर इसके खिलाफ स्पष्ट कानून होगा तो पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी। अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि एक बार जब सट्टेबाजी वैध हो जाएगी तो आपको पता चल सकेगा कि कौन-कौन सट्टेबाजी कर रहा है और कितनी कर रहा है। ऐसा करते हुए जब आपके पास सारा डाटा होगा तो आप अवैध 
सट्टेबाजी को मुश्किल बना सकते हैं। फिलहाल सट्टेबाजी के लिए कुछ सौ या हजार के जुर्माने का ही प्रावधान है। पहले भ्रष्टाचार की जड़ें केवल पुरुष क्रिकेट में ही फैली हुईं थीं, लेकिन अब महिला क्रिकेटर भी इसकी जद में आ गईं हैं। बीते साल 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के मामले सामने आने के बाद पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अगुआई में 2015 में एक समिति बनाई गई थी। मामले की जांच के दौरान इस समिति ने भी सुझाव दिया था कि देश में सट्टेबाजी को वैध घोषित कर देना चाहिए। समिति ने 

इसके लिए कुछ शर्ते लागू करने की भी बात कही थी। बीते दिनो भारतीय क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की घटनाओं को लेकर सक्रियता बढ़ी है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कथित मैच फिक्सिंग की आशंका के बाद महिला टीम को भी फिक्सिंग की पेशकश की खबर सामने आई है। हालांकि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। बीसीसीआई एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ 

अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय लॉ कमीशन ने पिछले साल मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने की बात कही थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया भी जा चुका है। इसके अलावा सट्टेबाजी को वैध करना क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने का एक और तरीका है, जिसे अपनाने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे सारा अवैध कारोबार नियंत्रित हो सकता है। अजीत सिंह ने साथ ही कहा कि इसके लिए 

कुछ मापदंड बनाने होंगे, ताकि सब कुछ नियंत्रण में हो।  इससे जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है, वहीं सरकार को भी राजस्व में बड़ी राशि मिल सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -