Posted by : achhiduniya 16 June 2022

राज्य विधानसभा में 288 सीट हैं,लेकिन प्रभावी ताकत 287 है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में शिवसेना के एक विधायक की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि एनसीपी के दो विधायक पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक मनी
 लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं,यदि वे मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे तो मतदाताओं की संख्या 285 होगी। महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में अनबन नजर आ रही है। 
शिवसेना ने अपने सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस से कहा है कि वह अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए अतिरिक्त वोट हासिल करने के मामले में उससे सहयोग की उम्मीद न करें। इसके चलते अब कांग्रेस और एनसीपी निर्दलीय और छोटे दलों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश में जुट गई है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एमएलसी के इस चुनाव में तीनों सहयोगी अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं,जिससे निकाय और जिला चुनावों से पहले एमवीए में अविश्वास की स्थिति पैदा हो सकती है। वर्तमान समय में तीनों पार्टियों का एक-दूसरे के प्रति व्यवहार राज्यसभा चुनाव से पूर्व ठीक उलट 
नजर आ रहा है।  हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्यभा चुनाव में शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार की हार एमवीए में मनमुटाव का कारण बन गई है, क्योंकि शिवसेना के शीर्ष नेताओं को पता है कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले कुछ निर्दलीय विधायकों के कुछ एनसीपी नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। एमवीए में शामिल तीनों पार्टियों में से प्रत्येक ने एमएलसी की सीटों के लिए दो-दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव 
ठाकरे ने उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और परिवहन मंत्री अनिल परब को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि पार्टी के दोनों उम्मीदवार चुने जाएं और क्रॉस वोटिंग न हो। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर जोर देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की है। कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट पार्टी के दो उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी कुछ निर्दलीय और छोटी पार्टियों को दूसरी सीट के लिए जरूरी वोट हासिल करने के लिए लुभा रही है।  10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं एक एमएलसी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए विधायकों की वास्तविक संख्या के आधार पर आवश्यक न्यूनतम कोटा 26 या 27 होने की संभावना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -