Posted by : achhiduniya 27 July 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 सवाल किए हैं। राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में पीएम मोदी को राज कहकर संबोधित किया है कहा है कि कांग्रेस पार्टी को धमकी देने से उनकी जवाबदेही खत्म नहीं होगी,हम (कांग्रेस) लोगों की आवाज हैं और उनके मुद्दों को उठाते रहेंगे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तानाशाही का भी आरोप लगाया और कहा कि सवाल पूछने पर पीएम इतने नाराज हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ्तार करवा दिया और 23 को निलंबित। राहुल गांधी की ओर से पूछे गए 10 सवालों में बेरोजगारी और महंगाई की भी बात की गई है। कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुए पूछा जनता के 
रोज़मर्रा के खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं? राहुल गांधी की ओर से पूछे गए 10 सवाल:-1॰ 45 सालों में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?2. जनता के रोजमर्रा के खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं?3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता को राहत कब मिलेगी? 4. डॉलर के 

मुकाबले रूपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई? 5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब 'अग्निपथ' योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को 40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करने के 


अपने वादे पर चुप, क्यों?8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं?10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो 

जाएगा, आप देश को कर्ज़ में क्यों डुबा रहे हैं? राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने को लेकर सदन से निलंबित किए गए 20 विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद भवन परिसर के अंदर 50 घंटे का क्रमिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कल जिन 19 सदस्यों को निलंबित किया गया था उनमें तृणमूल कांग्रेस के सात, द्रमुक के छह, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तीन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एक सदस्य शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को आज निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -