Posted by : achhiduniya 31 July 2022

महाराष्ट्र में हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा के बाद सत्ता में आई महाराष्ट्र सरकार ने 30 जुलाई को अपने कार्यालय का 1 महीना पूरा कर लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस महीने की शुरुआत में भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई थी। एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार में 50-50 फॉर्मूले पर अडिग हैं, जबकि बीजेपी 60-40 फॉर्मूले पर अड़ी है।  सूत्रों ने कहा कि भाजपा से 27 मंत्री और शिंदे खेमे से 15 मंत्री होंगे, ऐसी संभावना है। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के 55 में से 40 से अधिक विधायक हैं। अब भी विधायकों का उद्धव 
खेमे से पलायन जारी है। शिवसेना के बहुसंख्य विधायकों का समर्थन होने के चलते एकनाथ शिंदे की ओर से चुनाव आयोग में अपील दायर कर पार्टी के सिंबल पर दावा ठोका गया है। उद्धव गुट की ओर से इसका विरोध किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों खेमों को 8 अगस्त तक बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है। उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के इस निर्देश को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।गौरतलब है की  शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र 
के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके एक दिन पहले उद्धव ठाकरे को शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बहुसंख्य विधायकों के विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में यह गुप्त बैठक हाल के दिनों में महाराष्ट्र में कई बार कैबिनेट विस्तार को टाले जाने के बाद हुई। शिंदे-फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -