Posted by : achhiduniya 01 July 2022

आमतौर पर मन को सदमा देने वाले किसी घटनाक्रम से गहरे दुख-दर्द की शुरुवात होती है। सबसे आम वजह किसी बेहद प्रिय व्यक्ति, रिश्तेदार की मौत। कई लोग ऐसे मामलों से उबर पाने में असहाय महसूस करते हैं। कई अन्य परिस्थितियां भी गहरे दुख की वजह बन सकती हैं। लेखक डार्सी एल.हैरिस ने अपनी आगामी किताब नॉन-डेथ लॉस एंड ग्रीफमें उन परिस्थितियों का जिक्र किया है, जो गहरे दुख की वजह बन सकती हैं। इनमें से कुछ हैं:- जीवनसाथी के साथ तलाक या किसी प्रियजन से बिछुड़ना। माता-पिता, परिवार या 
दोस्तों से दूर जाना। काम की जगह में बदलाव या सेवानिवृत्ति। किसी हादसे या गंभीर बीमारी की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ जाना। गर्भपात या बांझपन। पारिवारिक विवाद। किसी दुर्घटना के बाद गहरे दुख का सामना। स्विस मनोचिकित्सक एलिजाबेथ कुबलर-रोज ने अपनी किताब ऑन डेथ एंड डाइंगमें उन्होंने गहरे दुख के पांच चरणों का खुलासा किया था जो आज बहुत लोकप्रिय हो गए हैं।  और कई अन्य परिस्थितियों में भी प्रासंगिक होते हैं। गहरा दुख कई रुपों में देखा जा सकता है और इसकी 
वजहें भी अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ लोग गुस्सैल हो जाते हैं, कुछ की भूख मर जाती है, कुछ का आत्मविश्वास खत्म हो जाता है और कई अकेले में रोने लगते हैं और लोगों से मिलने-जुलने की उनकी रुचि खत्म हो जाती है। बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। हमारी जिंदगी में भी कई बार दर्द-दुख के लम्हे इतने गहरे होते हैं कि जिनसे उबरने में हमें काफी वक्त लगता है। कई बार वक्त ही इन पर मरहम साबित होता है, तो कई बार अपने लोगों के बीच गहरे दर्द के जख्मों को साझा कर लेने से उन पर मरहम लगाना आसान हो जाता है। दरअसल उत्सव और त्योहार भी होते ही इसलिए हैं कि हम अपनों के 
साथ मिल-जुलकर खुशियां मनाएं और पुराने दुख-दर्दों को भुला दें। मिलन समारोह, सामाजिक कार्यक्रम या त्योहार होते ही हैं खुद के और दूसरों के जीवन में खुशियां बिखेरना। ऐसे में जब आप किसी दुखी परिजन, मित्र या पड़ौसी से मिलें तो उसका दुख बांटने की कोशिश जरूर करें। अमेरिकन जर्नल ऑफ होस्पाइस एंड पेलिएटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जीवनशैली में कुछ हल्के बदलावों के साथ गहरे दुख से उबरने में मदद ली जा सकती है। अपने प्रियजनों
मित्रों से नियमित बातें करें। उनके साथ अपनी भावनाओं को साझा करने से आपको राहत मिलेगी विभिन्न गतिविधियों में खुद को व्यस्त करें। उन सभी बातों से बचें जो आपको गहरे दुख की वजह याद दिलाती हो। हर दिन योग और ध्यान के जरिये दिमाग को शांत करने की कोशिश कीजिए। जब आप दुखी हों तो शायद आपका दिमाग ज्यादा मीठी खाद्य सामग्री की ओर आकर्षित हो सकता है, लेकिन आपको साफ और पोषक आहार लेना चाहिए। हर रात 8 घंटे की भरपूर नींद लीजिए। अगर नींद आने में दिक्कत 
हो तो रात को कैफिन का सेवन बंद कर दीजिए। गहरे दुख पर वक्त से बड़ा कोई मरहम नहीं होता। कई मर्तबा वक्त गुजरने के बाद  भी गहरा दुख कम होने का नाम ही नहीं लेता। इसे लंबी अवधि का शोक विकार कहा जाता है। ऐसी परिस्थिति में बेहतर होगा कि किसी विशेषज्ञ की सलाह ली जाए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -