Posted by : achhiduniya 09 July 2022

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पहली यात्रा पर हैं, उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हैं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। फिर शनिवार को महाराष्ट्र के दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और शाम में पीएम मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि शाह के साथ बैठक चार घंटे तक चली और महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। शाह के साथ 
बैठक के दौरान शिंदे और फडणवीस ने नए मंत्रिमंडल के गठन सहित राज्य से जुड़े मामलों पर चर्चा की। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगला चुनाव भी जीतेगी। प्रेस को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा महाराष्ट्र में एक मजबूत सरकार है। हमारे पास 164 विधायक हैं,जब कि विपक्ष के पास 
99 हैं। मेरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और हम अगला चुना भी जीतेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि महा विकास अघाड़ी शासन के दौरान शिवसेना के विधायकों का अस्तित्व खतरे में था और इसलिए उन्होंने गठबंधन के खिलाफ विद्रोह किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को शिंदे और फडणवीस के साथ कैबिनेट विस्तार और बीजेपी और शिवसेना के बीच कैबिनेट के विस्तार को विभाजित करने के फार्मूले पर बैठक की। करीब 40 मिनट तक चली यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में नड्डा के आवास पर हुई। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने शुरुआती बातचीत में शिंदे गुट को 11 मंत्री पदों की पेशकश की है और सुझाव दिया 
है कि 29 मंत्री भाजपा से होंगे। जानकारी के मुताबिक आगामी 12 या 13 जुलाई को पहले चरण में 13 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें 8 मंत्री बीजेपी और 5 मंत्री शिंदे गुट के हो सकते हैं। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद मंत्रियों का शपथ समारोह होने की संभावना है। अमित शाह ने इस बार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही है। बता दें कि शिवसेना का एकनाथ शिंदे 


धड़ा गृह विभाग को मुख्यमंत्री के पास रखने के पक्ष में है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -