- Back to Home »
- State News »
- हेलो नही वंदे मातरम कहना होगा अनिवार्य ,सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के लिए जल्द निकलेगा आदेश मंत्री मुंगटीवार
हेलो नही वंदे मातरम कहना होगा अनिवार्य ,सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के लिए जल्द निकलेगा आदेश मंत्री मुंगटीवार
Posted by : achhiduniya
15 August 2022
महाराष्ट्र शिंदे कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री फडणवीस को गृह और वित्त
मंत्रालय मिला है। मंत्रालय मिलते ही मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने रविवार को कहा कि वो जल्द ही यह
आदेश निकालने वाले हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अब से महाराष्ट्र में
सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी फोन पर अपनी बात की शुरुआत वंदे
मातरम से करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हेलो के बजाय वंदे मातरम कहना अनिवार्य होगा।
शिंदे सरकार के मंत्री ने कहा कि जल्द इस सिलसिले में आधिकारिक आदेश भी निकाला
जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलो एक विदेशी शब्द है जिसका त्याग करना जरूरी है। वंदे
मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र में शपथ लेने वालों
में बीजेपी की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीरमुंगटीवार,
राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रविंद्र चव्हाण, मंगल
प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे शामिल थे. वहीं एकनाथ शिंदे खेमे
से दादा भूसे,
उदय सामंत, गुलाबराव
पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ और संदीपन भूमारे
ने शपथ ली थी।
.jpg)
.jpg)