- Back to Home »
- Job / Education , State News »
- 20 लाख लोगों को रोजगार, 10 लाख लोगों को नौकरी अमृत महोत्सव पर नीतीश सरकर ने दिया तोहफा
Posted by : achhiduniya
15 August 2022
2020 के बिहार विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव
ने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। तेजस्वी यादव के बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने के बाद वादे को
निभाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बड़ी घोषणा में उन्होंने राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री
ने कहा है कि इसके साथ ही 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इस
ऐलान के साथ मुख्यमंत्री ने उस विपक्ष को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो पिछले एक हफ्ते से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लगातार 10 लाख लोगों को नौकरी देने
की उनकी घोषणा पर जवाब मांग रहे थे। मुख्यमंत्री
ने अपने संबोधन में कहा कि अब हम लोग साथ आ गए हैं और हम लोगों की चाहत है कि
राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जायं। उन्होंने कहा कि हम
लोगों का विचार भी अब एक है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के ऐलान
को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने ट्वीट किया है,अभिभावक
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश
कुमार जी का 76वें
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:-10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख
अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। इसके साथ ही तेजस्वी
यादव ने मीडिया से पूछा है कि आप लोग इस पर चर्चा क्यों नहीं करते कि कौन सी सरकार
युवाओं को कितनी नौकरी दे रही है।
.jpg)
.jpg)
