Posted by : achhiduniya 07 August 2022

पीड़ित की रिपोर्ट पर ठगी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला सब इंस्पेक्टर इंदु इवने और उसके पति तरुण शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर इंदु इवने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाने में पदस्थ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शामगढ़ थाना इलाके के भटुनि गांव निवासी रिंकेश पाटीदार ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर इंदु से उसकी मुलाकात उस समय हुई जब वह चंदवासा चौकी प्रभारी थी। उस समय रिंकेश की मोबाइल की दुकान थी। सब इंस्पेक्टर इंदु ने रिंकेश को बताया कि तरुण शर्मा उसके पति हैं और उनकी अच्छी जान पहचान है। उनके पति पोस्ट ऑफिस और महिला बाल विकास 
में सरकारी नौकरी लगवा रहे हैं। इस पर रिंकेश ने अपनी नौकरी के लिए उनको रुपये दे दिये। बाद में अपनी जान पहचान वाले कई लोगों से भी रुपये दिलवाये। सब इंस्पेक्टर इंदु इवने और तरुण शर्मा ने उन लोगों से अपनी मां के फोन पर नंबर 97539 28720 पर फोन पे करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर इंदु और उसके साथी तरुण शर्मा ने उनको नौकरी का ज्वाइंनिग लैटर भी दे दिया है,लेकिन जब वे वहां पर गए तब पता चला कि वे सब लैटर फर्जी हैं। इस पर उन्होंने जब इंदु से अपने रुपये वापस मांगे तो पहले तो वे टालमटोल करती रही। बाद में जब वे रुपये लेने के लिये 
देवास जिले के बागली में गए तो वहां पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर फरियादी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को एक लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की। पुलिस की जांच में पता चला कि नौकरी दिलाने के नाम पर महिला सब इंस्पेक्टर इंदु और उनके साथी ने फरियादी और उसके साथियों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर शामगढ़ थाने में तैनात आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर इंदु इवने ओर उसके साथी तरुण शर्मा के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस केस में और भी कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -