Posted by : achhiduniya 15 August 2022

31 जुलाई, 2022 अब निकल चुकी है, और अब जो लोग भी अंतिम तिथी के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की योजना बना रहे हैंउन पर आयकर विभाग की ओर से 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता हैआयकर नियमों के अनुसार अंतिम तिथी के बाद, यानी विलंब से इन्कम टैक्स रिटर्न {ITR} फाइल करने वाले हर शख्स को 5,000 रुपये का जुर्माना अदा करना होता है, लेकिन जिन लोगों की कुल आय बेसिक छूट सीमा से कम रहती हैउन पर यह जुर्माना अंतिम तिथि के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने पर भी नहीं लगाया जाता वे अंतिम तिथि के बाद भी बिना किसी जुर्माने के इन्कम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। आयकर के नए 
रिजीम  के तहत व्यक्तिगत बेसिक छूट सीमा 2,50,000 रुपये है, जबकि पुराने रिजीम के अनुसार बेसिक छूट सीमा आयु के हिसाब से बदल जाया करती है। पुराने टैक्स रिजीम के अनुसार, 60 वर्ष की आयु तक वाले व्यक्तियों के लिए बेसिक छूट सीमा 2,50,000 रुपये ही है, लेकिन 60 से 80 वर्ष तक की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेसिक छूट सीमा 3,00,000 रुपये है। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले सुपर सीनियर नागरिकों के लिए यह बेसिक छूट सीमा 5,00,000 रुपये रखी 
गई है। यदि किसी शख्स की आय वार्षिक कर छूट सीमा के दायरे में आती है, फिर भी उन्हें कुछ विशेष हालात में इन्कम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य होगा। यदि करदाता ने किसी बैंक या कोऑपरेटिव बैंक के एक या एक से अधिक करेंट खाते में एक वित्तवर्ष के दौरान 1,00,00,000 रुपये से अधिक की राशि जमा कराई है, तो इन्कम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। किसी व्यक्ति ने अपने 

या किसी अन्य व्यक्ति के लिए विदेश यात्रा करने के लिए 2,00,000 रुपये से अधिक खर्च किए हैं, तो उसे भी इन्कम टैक्स रिटर्न फाइल करना अनिवार्य होगा। इनके अलावा, जिस किसी व्यक्ति ने एक वर्ष के भीतर 1,00,000 रुपये से अधिक बिजली का बिल भरा है, तो उसे भी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य होगा।
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -