- Back to Home »
- State News »
- CBI करेगी DTC बस घोटाले की जांच दिल्ली केजरीवाल सरकार की बड़ सकती है मुश्किले....
Posted by : achhiduniya
21 August 2022
CBI
ने दिल्ली परिवहन निगम{ DTC} द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में
कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू
कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पत्र लिखे जाने के बाद जांच शुरू की जा रही है। दिल्ली सरकार ने बस खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया
था और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करके उसे परेशान
करने का आरोप लगाया था। दिल्ली परिवहन निगम द्वारा बस खरीद के वार्षिक रखरखाव
अनुबंध में भ्रष्टाचार का मामला इस साल मार्च में दिल्ली विधानसभा में भाजपा
द्वारा उठाया गया था। जून में पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित तीन सदस्यीय
समिति ने एएमसी में प्रक्रियात्मक खामियां पाई थीं और इसे खत्म करने की सिफारिश की
थी। अधिकारियों ने कहा कि एलजी ने मामले को विचार के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा
था।
.jpg)
.jpg)
.jpg)