Posted by : achhiduniya 27 September 2022

जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली से पटना तक उसके नेता बिहार के मुख्यमंत्री के हर राजनीतिक कदम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बिहार भाजपा के नेता मानते हैं कि नीतीश कुमार गंभीर राजनीति करते हैं और अन्य दलों के नेताओं की तुलना में उन्हें ना एजेन्सी का डर दिखाकर शांत कराया जा सकता हैं,ना उन्हें मोदी सरकार कुछ भविष्य में दे देगी उसकी कोई गलतफहमी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले हफ़्ते राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से 
अनौपचारिक बातचीत में साफ किया था कि नीतीश के साथ भविष्य में तालमेल का अब कोई सवाल नहीं पैदा होता।  साथ ही लालू यादव की पार्टी के साथ उनके गठबंधन को जंगल राज की वापसी बताया था,लेकिन नीतीश जैसे ही रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा आयोजित सम्मान दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने मंच से अपने भाषण में बार-बार दोहराया कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात बेइमानी है। जब 

कि मंच पर कोई कांग्रेस नेता मौजूद भी नहीं था। नीतीश अभी सभा कर दिल्ली भी नहीं लौटे थे, इस बीच भाजपा नेता खासकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी रैली के बारे में ट्वीट करने लगे। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में ओमप्रकाश चौटाला के सजायाफ़्ता होने की बात कही। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि सुशील मोदी खुद भूल गये कि पिछले हरियाणा चुनाव में कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सभी प्रचार में लगे भाजपा नेता चौटाला परिवार को भ्रष्टाचार का प्रतीक 
बताते थे,लेकिन फिर उसी चौटाला परिवार के सदस्य दुष्यंत चौटाला के साथ सरकार बना ली। सुशील मोदी ने फिर सोनिया गांधी के साथ लालू यादव और नीतीश कुमार की संयुक्त बैठक को लेकर भी दो आधार पर सवाल किया कि ये बैठक मात्र बीस मिनट में ख़त्म हो गई और इसकी कोई फ़ोटो जारी नहीं की गई। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की मानें तो निश्चित रूप से भाजपा नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनता दल के साथ चले जाने से परेशान है क्योंकि नीतीश ने जब मन बना लिया तो बिना किसी राजनीतिक सौदेबाज़ी के उनसे सम्बंध ख़त्म कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ फिर सरकार बना ली,लेकिन उनकी असल परेशानी इस बात को लेकर है कि नीतीश अब क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस के बीच एक सेतु का काम कर रहे हैं। वो एक तरफ कांग्रेस के विरोध पर बनी पार्टियों जैसे अकाली दल, टीआरएस या चौटाला की पार्टी को ये समझाते हैं कि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने में उन्हें ना परहेज़ ना देर करनी चाहिए। दूसरी ओर कांग्रेस के साथ निरंतर संवाद क़ायम रखते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -